Homeप्रदेशसेवा भारत द्वारा 14 दिसंबर को खड़गपुर में भव्य पशु मेला का...

सेवा भारत द्वारा 14 दिसंबर को खड़गपुर में भव्य पशु मेला का आयोजन

हवेली खड़गपुर

स्वाश्रयी महिला सेवा संघ, भारत (सेवा भारत/SEWA Bharat) की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पशु मेला–2025 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह मेला किसान भवन, मुज्जफरगंज, खड़गपुर, मुंगेर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।

मेले का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना, स्वस्थ एवं उन्नत नस्ल के पशुओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना है। इस अवसर पर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, देखभाल और उत्पादन से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्षमता विकास समन्वयक रंजू प्रकाश ने कहा अधिक से अधिक पशुपालकों तक लाभकारी जानकारी पशुपालकों को दिया गया है।

गौरतलब है कि सेवा भारत (SEWA Bharat) की स्थापना प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एला आर. भट्ट द्वारा की गई थी, जो देशभर में स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है।

RELATED ARTICLES
Munger
heavy intensity rain
41.7 ° C
41.7 °
41.7 °
20 %
4.7kmh
40 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
41 °
Sat
40 °

Most Popular

error: Content is protected !!