Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, स्वदेशी अपनाने का लिया...

हवेली खड़गपुर में भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प



दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर

रविवार को हवेली खड़गपुर भाजपा नगर मंडल की ओर से आत्मनिर्भर भारत–स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत नगर क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान दुलारपुर वार्ड संख्या 5, राजगंज वार्ड संख्या 6 तथा बिनलपुर वार्ड संख्या 7 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर संकल्प-पत्र भरवाया और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान लोगों से आयातित वस्तुओं के स्थान पर देशी उत्पाद अपनाने, स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, भारतीय भाषाओं के प्रयोग और देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री रजनीश झा उपस्थित रहे। अभियान के प्रमुख माधव ठाकुर एवं नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा रहे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष परमानंद मंडल, सुभाष चंद्र साह, नरेश साह, अविनाश कुमार पुष्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों ने भारत माता की सेवा और सम्मान हेतु स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
38 %
1kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!