Homeक्राइममुंगेर/गंगटा:शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 672 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मुंगेर/गंगटा:शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 672 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार


दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर

मुंगेर जिले के गंगटा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात महिमाचक गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

गंगटा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिमाचक गांव में दो चारपहिया वाहनों से अवैध शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्करों में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें चार आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को मौके से दबोच लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 28 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें रॉयल स्टैग और आईकॉनिक ब्रांड की 375 एमएल की कुल 672 बोतलें शामिल हैं। साथ ही एक मारुति सुजुकी कार और एक महिंद्रा एक्सयूवी को जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवघर जिले के जसीडीह निवासी आयुष कुमार, पिता संजय पांडे के रूप में हुई है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!