हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन काली मंदिर में आयोजित होने वाले महाआरती के 16वें वर्षगांठ समारोह को सफल बनाने को लेकर गुरुवार की संध्या 7:30 बजे पूजा-अर्चना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के उपाध्यक्ष कैलाश केसरी उर्फ काशी केसरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 10 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए महिला एवं पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। साथ ही प्रसाद वितरण में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा समिति के सभी सदस्यों को आयोजन के दौरान पहचान के लिए अपना-अपना बैज पहनने पर सहमति बनी। बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन से पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु समिति की अगली बैठक 25 दिसंबर 2025 को संध्या 7:30 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक में समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु, संरक्षक प्रो. अशोक केसरी, उपाध्यक्ष कैलाश केसरी उर्फ काशी केसरी, सचिव शुभम सिंघानिया, कोषाध्यक्ष आशीष केसरी, सूचना मंत्री टिंकू कुमार सहित विनोद ठाकुर, बिक्की राम, मनीष यादव, मिलन राम, गुड्डू केशरी, जानू केसरी, राकेश मंडल, हर्ष कुमार, मिथलेश ठाकुर, विष्णु देव मंडल, शिवम कुमार, प्रतीक कुमार, दीपक राम, मुरारी चौधरी, छोटू साह समेत दर्जनों भक्त उपस्थित थे।
प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वर्षगांठ समारोह की तैयारी तेज
पूजा-अर्चना समिति की बैठक में 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व अलग-अलग व्यवस्था पर बनी सहमति
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4
°
C
27.4
°
27.4
°
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°
Mon
35
°



