Homeप्रदेशमुंगेर:मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष ने जदयू विधायक नचिकेता मंडल से की...

मुंगेर:मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष ने जदयू विधायक नचिकेता मंडल से की शिष्टाचार मुलाकात



हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मुंगेर श्रवण कुमार सिंह ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जमालपुर के नव निर्वाचित जदयू विधायक नचिकेता मंडल एवं जदयू नेता सौरभ निधि से विशेष औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने विधायक नचिकेता मंडल को फूलों का बुके भेंट कर उन्हें जीत की बधाई दी और संगठन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुलाकात के दौरान मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, गरीब एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्रवण कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता को और मजबूत करने पर जोर दिया।

विधायक नचिकेता मंडल ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं जदयू नेता सौरभ निधि ने भी संगठन के प्रयासों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए मिलकर कार्य करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!