Homeकारोबारई-किसान भवन में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

ई-किसान भवन में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू



हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

सोमवार आत्मा मुंगेर के तत्वावधान में ई-किसान भवन, हवेली खड़गपुर में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्री बिपुल विप्लव ने की। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत, कम जगह और कम समय में अधिक आय देने वाली तकनीक है, जो किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बटन, ओयस्टर (ढींगरी) एवं मिल्की मशरूम की खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में कम्पोस्ट (खाद) तैयार करने, स्पॉनिंग (बीज रोपण), केसिंग तथा फसल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण चरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मशरूम के पोषण, औषधीय गुण, आर्थिक लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका से भी किसानों को अवगत कराया गया।


बताया गया कि मशरूम में प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-डी सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह स्वरोजगार का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में कृषि समन्वयक संजीव कुमार, रूपेश कुमार, सभी कृषि समन्वयक, BTM, ATM एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के शेष दिनों में किसानों को व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!