Homeप्रदेशजीवनांक सांख्यिकी को लेकर हवेली खड़गपुर में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जीवनांक सांख्यिकी को लेकर हवेली खड़गपुर में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित


हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टाइसेम भवन के सभागार में मंगलवार को जीवनांक सांख्यिकी से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के क्षमतावर्द्धन को लेकर जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका ने की।
कार्यक्रम के दौरान जीवनांक सांख्यिकी से जुड़े कार्यों की महत्ता, सही आंकड़ा संकलन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया, समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं डेटा की शुद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जीवनांक सांख्यिकी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी कंचन कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी आशीष कुमार झा, पंचायत सचिव विरिजेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक गंगटा के अनंत कुमार पंडित, दरियापुर-2 के मानस कुमार, रमन का बात पूर्वी के राज चौधरी, एग्जीक्यूशन इव एचडी फैजल मिराज, चंदन कुमार चन्दन, सुमन सौरव, सुशील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग से निकेत कुमार आदि पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जीवनांक सांख्यिकी से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सही एवं अद्यतन आंकड़े विकास योजनाओं की नींव होते हैं, इसलिए सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!