Homeदेश - विदेशनव वर्ष से अनुमंडलवासियों को मिलेगी अनुमंडलीय अस्पताल की सुविधा, खड़गपुर झील...

नव वर्ष से अनुमंडलवासियों को मिलेगी अनुमंडलीय अस्पताल की सुविधा, खड़गपुर झील बनेगी पर्यटन का नया केंद्र..                                 उपमुख्यमंत्री करेंगे सौंदर्यीकरण कार्य और नए बोटिंग चैनल का उद्घाटन, नौकाविहार की होगी शुरुआत..

उद्घाटन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां अंतिम चरण में




हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

नए साल की शुरुआत के साथ ही खड़गपुर अनुमंडलवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हवेली खड़गपुर में नव निर्मित 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल की सेवाओं का शुभारंभ आगामी 28 दिसंबर 2025 को बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने अनुमंडलीय अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन, ओपीडी, वार्ड, चिकित्सीय उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को शनिवार तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से खड़गपुर अनुमंडल के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, डीपीएम मो. फैजान अशर्फी, तारापुर एसडीएम राकेश रंजन कुमार, खड़गपुर एसडीएम राजीव रौशन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी , सीओ श्री जयप्रकाश सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि 28 दिसंबर को माननीय उप मुख्यमंत्री सर्वप्रथम राजकीय बुनियादी विद्यालय, खैरा के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं से रूबरू होंगे। तत्पश्चात सौ शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल की सेवाओं का शुभारंभ एवं निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में हवेली खड़गपुर झील के सौंदर्यीकरण कार्य और नए बोटिंग चैनल का उद्घाटन भी किया जाएगा तथा झील परिसर स्थित कैफेटेरिया में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।


जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को उद्घाटन कार्यक्रम के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में ओपीडी, शल्य चिकित्सा, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जो क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
उधर, सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने भी अधिकारियों के साथ अस्पताल और ओपीडी का निरीक्षण कर शेष कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।

वहीं खड़गपुर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में झील में नौकाविहार की शुरुआत भी की जाएगी, जिसके लिए लगभग एक दर्जन इलेक्ट्रॉनिक स्टीमर का इंस्टॉलेशन किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!