Homeक्राइमहथियार तस्करों के खिलाफ  STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में...

हथियार तस्करों के खिलाफ  STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गण फैक्टरी का उद्भेदन।  हथियार और हथियार बनाने का उपकरण बरामद.. जाने पूरा मामला..

मुंगेर डेस्क

बिहार STF और मुंगेर पुलिस के द्वारा लगातार मुंगेर में हथियार निर्माण और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।  ताजा मामला में मुफ्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा में छापेमारी कर मिनी गण फैक्ट्री उद्भेदन किया । जिसमें तीन हथियार निर्माताओं को हथियार बनाते गिरफ्तार किया गया। 

जहां से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल , 1 अर्धनिर्मित पिस्टल , 4 जिंदा कारतूस , 7 बेशमाशीन , और हथियार बनाने का ढेरों समान बरामद किया गया । मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस मामले में खुलासा करते बताया कि पकड़ाए तीन हथियार तस्करों में से दो हथियार तस्कर सौरभ और सिंटू का पूर्व से हथियार धंधा में संलिप्तता का इतिहास रहा है । और हाल के दिनों में ही दोनों आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही वेल पर बाहर निकला और पुनः हथियार बनाने के धंधे में जुट गया था । अब पुलिस इन तीनों के लिंक ढूंढने में जुटी है  कि वे हथियारों को कहां सप्लाई करते थे ।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!