हवेली खड़गपुर
बिहार के उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हवेली खड़गपुर में प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों ने हवेली खड़गपुर क्षेत्र में सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान झील परिसर, 100 बेड अनुमंडलीय अस्पताल, मुख्य सड़कें, कार्यक्रम स्थल और स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण किया गया।
उपमुख्यमंत्री द्वारा हवेली खड़गपुर झील के सौंदर्यीकरण कार्य तथा बहुप्रतीक्षित 100 बेड अनुमंडलीय अस्पताल के उद्घाटन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वर्षों के इंतजार के बाद बनकर तैयार हुआ 100 बेड अस्पताल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल हवेली खड़गपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन को लेकर अस्पताल परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
वहीं झील सौंदर्यीकरण परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवेली खड़गपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
झील सौंदर्यीकरण व 100 बेड अस्पताल के उद्घाटन की तैयारियां पूरी
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33
°
C
33
°
33
°
56 %
6.7kmh
100 %
Wed
33
°
Thu
34
°
Fri
35
°
Sat
35
°
Sun
34
°



