Homeप्रदेशभूमिगत जेपी सेनानियों की सूची भेजने को लेकर अंचल अधिकारी से मिला...

भूमिगत जेपी सेनानियों की सूची भेजने को लेकर अंचल अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल



हवेली खड़गपुर


हवेली खड़गपुर नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष एवं जेपी सेनानी गोरे लाल मंडल के नेतृत्व में कई भूमिगत जेपी सेनानियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हवेली खड़गपुर अंचल कार्यालय पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर 12:15 बजे अंचल अधिकारी से मुलाकात कर भूमिगत जेपी सेनानियों की सूची से संबंधित विषय पर विस्तार से बातचीत की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हवेली खड़गपुर प्रखंड के 18 पंचायतों से कुल 257 भूमिगत जेपी सेनानी हैं, जिनके नाम बाद में सामने आए हैं। इन सभी सेनानियों के नामों को भी सूची में शामिल कर मुंगेर समर्पित करने का आग्रह अंचल अधिकारी से किया गया। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी भूमिगत जेपी सेनानी का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।

इस पर अंचल अधिकारी हवेली खड़गपुर ने कार्यालय में उपस्थित लिपिक एवं वेबसाइट संचालन से जुड़े कर्मियों को निर्देश दिया कि दिन-रात कार्य कर पूरी सूची तैयार कर शीघ्र मुंगेर भेजी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पात्र भूमिगत जेपी सेनानियों के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे।

इस मौके पर महासचिव श्याम सुंदर सिंह, बुद्धिनाथ पासवान, अशोक मंडल, कपिल प्रसाद कपिल, रामविलास सिंह, कैलाश दास, जयप्रकाश सिंह, हीरा लाल, लखन लाल सिंह, चमेली देवी, शांति देवी सहित अन्य भूमिगत जेपी सेनानी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!