Homeदेश - विदेशटेटीया बंबर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं,...

टेटीया बंबर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , विद्यालय का किया निरीक्षन



हवेली खड़गपुर

मुंगेर जिले के टेटीया बंबर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंवाद सह जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। जनसुनवाई में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आम जनता से सीधे संवाद किया।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, जीविका, श्रम, पशुपालन, फार्मर रजिस्ट्री, बाल विकास परियोजना, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ग्रामीण आवास, सहकारिता, राजस्व एवं भूमि सुधार, लघु जल संसाधन, पंचायती राज, मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का निर्देश दिया। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों में संतोष देखा गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी और त्वरित समाधान  के लिए स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कई सेवाओं का लाभ त्वरित रूप से मिला। इसी दौरान भुना पंचायत की सरपंच रानी देवी ने पति के निधन एवं अस्वस्थता का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र सौंपा।

जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों, अभिलेखों, लंबित मामलों एवं फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता, कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के रखरखाव तथा कर्मियों की उपस्थिति पर विशेष निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप जलजमाव की समस्या का जायजा लिया और नाला निर्माण की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भुना पंचायत सरकार भवन सहित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में डीडीसी अजीत कुमार, एसडीएम राजीव रौशन, बीडीओ निशा राय, सीओ अर्चना कुमारी, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।




कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों का आॅन द स्पाॅट कार्रवाई करते हुए जहां दस लेबर कार्ड बनाकर वितरित किया गया, वहीं विवाह वित्तीय सहायता सहित मृत्यु परांत लाभ के तहत लाभूकों को चेक वितरण किया गया। इसके साथ ही आठ लाभूकों को आॅन द स्पाॅट जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, चार लाभूकों को आयुष्मान कार्ड, दस लाभूकों को राशन कार्ड, एक व्यक्ति को उद्यमी प्रमाण पत्र आदि का भी वितरण किया गया। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र में विद्यालय निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के प्रयोग की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी जांच कर संवेदक पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं दिव्यांगता जांच के लिए भी जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में कैम्प लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावे भी जिलाधिकारी द्वारा कई समस्याओं को सुना गया तथा उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया।

कार्यक्रम के बाद बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता काउंटर का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।

उन्होंने वहां से संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा बाल विवाह मुक्त समाज के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ भी दिलाया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बम्बर का भी निरीक्षण किया तथा वहां के चिकित्सीय सुविधाओं सहित अन्य की जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा देने का निदेश दिया गया। उन्होंने प्लस टू जगन्नाथ उच्च विद्यालय टेटिया बंबर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, सिविल सर्जन डा. राजू, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!