Homeदेश - विदेशड्यूटी पर बीएसएफ जवान का निधन, औरैया गांव में राजकीय सम्मान के...

ड्यूटी पर बीएसएफ जवान का निधन, औरैया गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत औरैया गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल मरांडी (55) का मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव औरैया पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी बीएसएफ की 77वीं बटालियन में पदस्थापित थे और वर्तमान में कोलकाता स्थित टैगोरविला मुख्यालय में तैनात थे। मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी स्थिति गंभीर बनी रही और उन्होंने दम तोड़ दिया।

गुरुवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों की देखरेख में उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। गांव में शव यात्रा निकाली गई और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 40 ब्लैंक कॉक की सलामी दी गई।
मौके पर मौजूद असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि बाबूलाल मरांडी ने लगभग 31 वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा की। उनके निधन से बीएसएफ और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!