Homeप्रदेशजयप्रकाश मार्केट में अनियमितताओं पर नगर परिषद सख्त ,बोर्ड बैठक में उठा...

जयप्रकाश मार्केट में अनियमितताओं पर नगर परिषद सख्त ,बोर्ड बैठक में उठा मुद्दा, शुरू हुई जांच



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में वार्ड पार्षद विपिन खीरहरि द्वारा जयप्रकाश मार्केट का मामला उठाए जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने तत्काल स्थलीय जांच का निर्णय लिया।

26 दुकानों के किराए और आवंटन की हुई पड़ताल

गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी एवं नगर परिषद कर्मियों ने जयप्रकाश मार्केट पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की। जांच में सामने आया कि मार्केट में करीब 26 दुकानें हैं, जिनमें कई दुकानों का किराया बकाया है। साथ ही दुकानों के आवंटन और वास्तविक मालिकाना हक को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं पाई गई।



अवैध सबलेटिंग पर नगर परिषद की सख्ती

निरीक्षण के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कई दुकानें जिनके नाम पर आवंटित हैं, वे स्वयं दुकान संचालन नहीं कर रहे हैं। कुछ दुकानदारों द्वारा अन्य लोगों को दुकानें भाड़े पर देकर सरकारी निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूली जा रही है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया।

बकाया भुगतान और बैठक के निर्देश
कई दुकानें बंद भी पाई गईं। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को बकाया राशि शीघ्र जमा करने तथा शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया।

अस्पताल गेट के पास अतिक्रमण पर फटकार

वहीं अस्पताल गेट के समीप अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद दोबारा लगाए गए अस्थायी रेडी और ठेला दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!