Homeजीवन मंत्रहवेली खड़गपुर में आरएसएस का व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू

हवेली खड़गपुर में आरएसएस का व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू



हवेली खड़गपुर



हवेली खड़गपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के अंतर्गत व्यापक गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 11 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत हवेली खड़गपुर खंड के 18 मंडलों में गठित 25 टोलियों के माध्यम से कुल 102 गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। अभियान का शुरुआत नगर के प्राचीन काली मंदिर से शुरू हुआ।इस अभियान का उद्देश्य समाज को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और संघ के विचारों से अवगत कराना है। मौके पर खंड कार्यवाह कुणाल किशोर, दक्षिणी उपखंड कार्यवाह अनिल कुमार सिन्हा एवं उत्तरी उपखंड कार्यवाह अमित कुमार ने बताया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ “पंच परिवर्तन” के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषय शामिल हैं।
इस अवसर पर खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख निरंजन और नगर कार्यवाह रोशन मुकेश, श्यामाकांत पाठक, सिंटू सिंह, सन्नी, दीपक सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!