Homeबड़ी ख़बरेंहवेली खड़गपुर:नवजात शिशु का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

हवेली खड़गपुर:नवजात शिशु का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर–तारापुर मुख्य मार्ग पर डंगरी नदी के समीप एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी अज्ञात महिला ने अपने नवजात शिशु को नदी के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश और चर्चा का माहौल बन गया।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से नवजात शिशु के शव को डंगरी नदी के किनारे दफनाया गया है। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला ने सामाजिक या पारिवारिक दबाव में आकर नवजात को नदी किनारे फेंक दिया और फरार हो गई।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!