Homeप्रदेशशेखपुरा जिलाधिकारी ने PHED कार्यालय का औचक निरीक्षण किये, अव्यवस्था और अनुशासनहीनता...

शेखपुरा जिलाधिकारी ने PHED कार्यालय का औचक निरीक्षण किये, अव्यवस्था और अनुशासनहीनता पर जताई नाराजगी एवं सुधार के निर्देश दिए



रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार

#शेखपुरा: आज दिनांक 15.01.2026 शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा आज लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।  जिला पदाधिकारी  कार्यालय की अव्यवस्था और कार्यसंस्कृति को देखकर काफी नाराज हुए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी अनुशासन की कमी पाई गई।

जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि कार्यालय में न तो कर्मियों के बैठने की सही व्यवस्था है और न ही आने वाले आगंतुकों के लिए कोई समुचित स्थान। इसके अतिरिक्त किसी भी मेज पर किसी पदाधिकारी या कर्मी का नेम प्लेट तक नहीं मिला। जिला पदाधिकारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना नेम प्लेट के यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा कर्मी कहाँ बैठकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। साथ ही कार्यालय में मौजूद कोई भी पदाधिकारी या कर्मी आईकार्ड  पहने हुए नहीं पाया गया।   कार्यालय परिसर में बाहरी लोगों की अनाधिकृत उपस्थिति को देखकर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई।
     जिला पदाधिकारी महोदय ने नियंत्रण कक्ष की स्थिति का भी जायजा लिया और उसे अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
      उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को सभी कर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, 
प्रत्येक टेबल पर कर्मी का नाम और उनके कार्यों का विवरण देने वाला नेम प्लेट लगाया जाए।सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आईकार्ड  के साथ उपस्थिति  सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया ।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और अव्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।


RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
54 %
7.2kmh
25 %
Wed
30 °
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
38 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!