Homeप्रदेशदरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 7 केंद्रों पर 3000 से...

दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 7 केंद्रों पर 3000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार

शेखपुरा: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या- 05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक  के 1799 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  जिला पदाधिकारी महोदय  और पुलिस अधीक्षक महोदय  द्वारा  संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा के सफल संचालन हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
            जिले में यह परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो पालियों में  आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक निर्धारित है।
           परीक्षा के लिए कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ प्रत्येक पाली में लगभग 3048 परीक्षार्थी शामिल होंगे । जहां परीक्षा आयोजित की जानी है वे केंद्र है रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा डी०एम० +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा इस्लामियाँ +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा
मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरा एस०के०आर० कॉलेज, बरबीघा +2 उच्च विद्यालय, बरबीघा राज राजेश्वरी उच्च विद्यालय, बरबीघा ।                                 श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरा लगाएं गए है ताकि कोई भी परीक्षार्थी नकल न करें। सभी परीक्षार्थी की अटेंडेंस बायोमैट्रिक और फोटोग्राफी भी किया जाएगा।
        परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। इसके लिए
जिला परिवहन पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
       श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र के अंदर और प्रश्न पत्र खोलने की प्रक्रिया की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की डिजिटल बायोमेट्रिक उपस्थिति और फोटोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) भी स्थापित किया गया है। अपर समाहर्ता श्री लखीन्द्र पासवान को सहायक संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।


        अभ्यर्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह 08:30 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अभ्यर्थी कदाचार  या प्रतिरूपण में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध ‘बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981’ और नई ‘भारतीय न्याय संहिता’ की धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी, पुलिस हेड क्वार्टर के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुत दण्डाधिकारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!