हवेली खड़गपुर
आगामी गणतंत्र दिवस को उल्लासपूर्वक और भव्य तरीके से मनाने को लेकर अनुमंडल कार्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने की।
बैठक में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई।
बताया गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर स्थित राजेंद्र श्री कृष्ण उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाएंगी। झांकी प्रस्तुति के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच निर्माण, ध्वनि व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, बीडीओ प्रियंका कुमारी, निशा राय, सीओ जय प्रकाश, मनोज रघु, रजनीश झा, संजय ठाकुर, शंभू केसरी, अशोक कुमार, राकेश चंद्र सिंहा, अमित कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हवेली खड़गपुर:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



