Homeप्रदेशराजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय, पुरानी सीमापुरी में व्याख्यान का आयोजन

राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय, पुरानी सीमापुरी में व्याख्यान का आयोजन



नई दिल्ली, 5 फरवरी

जकीय बाल माध्यमिक विद्यालय, पुरानी सीमापुरी दिल्ली में व्यावसायिक शिक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने रिटेल सेक्टर में कैरियर की संभावनाओं, कौशल आधारित शिक्षा, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, डिजिटल रिटेल एवं उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का रिटेल सेक्टर केवल बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कस्टमर हैंडलिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिजिटल पेमेंट, ई-कॉमर्स और स्वरोज़गार की व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करती है। यदि विद्यार्थी स्कूल स्तर से ही रिटेल जैसे व्यावसायिक विषयों को अपनाते हैं, तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि
व्यावसायिक शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। ऐसे अतिथि व्याख्यान छात्रों को करियर की सही दिशा दिखाने में अत्यंत सहायक होते हैं। इस मौके पर भारी मात्रा में विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
38.3 ° C
38.3 °
38.3 °
34 %
2.6kmh
89 %
Sat
38 °
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
33 °
Wed
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!