भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बलुआचक की टीम को 7 विकेट से हराकर कजरैली की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बालुआचक की टीम में 13.4 गेंदों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजरैली की टीम ने 3 विकेट खोकर 12.4 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया मैन ऑफ द मैच का खिताब कजरैली के करीम को दिया गया जिन्होंने महज 16गेंदो में 57 रन की पारी खेले ! अंपायर की भूमिका में नीरज कुमार ,अंजनी मिश्रा व हिमांशु झा थे ।

कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व शंकर सुमन ने रोचक कमेंट्री किए । स्कोरर के रूप में निगम व सन्नी थे । मैच से पूर्व उद्घाटन दासपुर मुखिया संजय चौधरी, मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर, नरेंद्र चंद्र मिश्रा ,उप मुखिया दासपुर आनंद कुमार बन्नू, डायमंड कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर हीरा ठाकुर, माउंट क्लार्क पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धीरज मिश्रा,जेएस कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर दीपक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया मौके पर मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज दरियापुर के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू, विनायक मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, अमरजीत झा जबकि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से दर्शन गण क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे जबकि फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।



