Homeक्राइमरोहतास में अवैध शादी रैकेट का बिक्रमगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़:एक महिला...

रोहतास में अवैध शादी रैकेट का बिक्रमगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़:
एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान ले जाने का था प्रलोभन



रिपोर्ट:- आशुतोष कुमार, रोहतास(बिहार)

रोहतास जिले के बिक्रमगंज पुलिस ने अवैध रूप से शादी कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक महिला सहित रैकेट के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पैसे का प्रलोभन देकर लोगों को राजस्थान ले जाता था।

बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने रविवार को बिक्रमगंज थाना परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध शादी और दलाल द्वारा पैसे का प्रलोभन देकर राजस्थान ले जाने को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

अकोड़ी गोला निवासी आवेदिका शिवानी कुमारी के आवेदन के आधार पर इस कांड में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि यह एक ऐसा गिरोह है जिसके द्वारा पैसे का प्रलोभन देकर अवैध रूप से शादियां कराई जाती हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी संजय साह, उनकी पत्नी रूबी देवी, और राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के बड़िलियास थाना सवाईपुर निवासीनिर्मल कुमार व उनके पिता रतन लाल शामिल हैं। पुलिस इनके पास से 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!