Homeप्रदेशजिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन, चार विद्यार्थियों का होगा गुजरात प्रवास...

जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन, चार विद्यार्थियों का होगा गुजरात प्रवास के लिए चयन


हवेली खड़गपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद के शैक्षणिक परिसर में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उत्सव के अंतर्गत लेखन, संगीत एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी श्री अरूण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं के उपरांत सफल 30 प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार के माध्यम से की गई। प्राप्त अंकों के आधार पर प्रेरणा विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय प्रवास सत्र हेतु दो रिजर्व सहित कुल चार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।


प्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर प्रारंभ ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ शिक्षा मंत्रालय की उस योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वर्तमान शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन मूल्यों का समन्वय करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडलाधिकारी राजीव रौशन ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए अंतःप्रेरणा, उत्साह और बाह्य प्रेरणा तीनों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

उद्घाटन सत्र में पंजीकरण एवं उन्मुखीकरण के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कला प्रतियोगिता का संचालन कला शिक्षिका श्रीमती निधि कौशल, संगीत प्रतियोगिता का संचालन संगीत शिक्षक राजीव कुमार तथा लेखन प्रतियोगिता का संचालन भाषा शिक्षकों  केसी कुमार,  राकेश कुमार, अजय कुमार एवं मनीष कुमार के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सहभोज के उपरांत अंतिम सत्र में व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व श्री संजय कुमार, एस.के. नीरज एवं मोहतरमा सबा कौसर ने संयुक्त रूप से निभाया।
जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!