Homeजीवन मंत्र1200 किमी की पदयात्रा पर निकले पतघाघर के दो युवा, ‘राधे-राधे’ के...

1200 किमी की पदयात्रा पर निकले पतघाघर के दो युवा, ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजा इलाका

वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत



पीयूष कुमार प्रियदर्शी टेटिया बंबर

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती गांव पतघाघर से दो युवा भक्तों ने वृंदावन धाम की ऐतिहासिक पदयात्रा का संकल्प लेकर प्रस्थान किया है। “राधे-राधे” और “राधा नाम, राधे कृष्ण” के अखंड जाप के साथ दोनों भक्त लगभग 1200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेंगे। उनकी यात्रा मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव सहित संपूर्ण ब्रज क्षेत्र तक होगी।

भक्तों की इस आस्था यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। रास्ते में सनातन प्रेमियों द्वारा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जा रहा है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की टोली कुछ दूर तक उनके साथ चलकर हौसला बढ़ा रही है। हाथ में लाठी, पीछे राष्ट्रीय ध्वज और मुख पर “राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, सच कहता हूं तेरी तकदीर बन जाए” का भावपूर्ण स्लोगन लिए दोनों युवा निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

यात्रा के क्रम में वे टेटिया बंबर प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सुखद एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। देवघरा में सैकड़ों युवाओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा पर निकले सनोज और नंदन ने बताया कि वे गंगटा, जमुई, क्यूल, जहानाबाद, बनारस, लखनऊ और कानपुर के रास्ते मथुरा पहुंचेंगे। इसके बाद वृंदावन, बरसाना और नंदगांव सहित पूरे ब्रज क्षेत्र की परिक्रमा करेंगे।
दोनों युवाओं की यह आस्था यात्रा न केवल उनकी भक्ति भावना को दर्शाती है, बल्कि युवाओं में धार्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ते समर्पण का भी प्रतीक बन गई है। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक लोग उनकी सफलता और सुरक्षित यात्रा के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
74 %
1.9kmh
86 %
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!