Homeप्रदेशमां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा



रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार(बिहार)

शेखपुरा: शेखपुरा जिला के बरबीघा के माहुरी समाज द्वारा शीतलाष्टमी के अवसर पर मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, बताते चलें कि आज बुधवार को माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से की गयी। माहुरी समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां काफी संख्या में बढ़-चढ़कर इस महोत्सव में भाग लिया। देश भर में चलने वाले इस महोत्सव में बरबीघा मंडल भी काफी आगे रहा।

जहां प्रात: पूजा के बाद मां मथुरासिनी की शोभा यात्रा निकाली गई जो बरबीघा नगर का भ्रमण करते हुए वापस भरतगंज मुहल्ले में स्थित माहुरी मंडल,मथुरासिनी माता की मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह शीतल पेय एवं आइसक्रीम की व्यवस्था कुछ श्रद्धलुओं के द्वारा की गयी थी। इसके बाद मां  मथुरासिनी की महाप्रसाद का वितरण  हुआ। गौरतलब कर दूं कि शीतलाष्टमी त्योहार चैत्र कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है। माता शीतला की पूजा की जाती है, जो बीमारियों से रक्षा करती हैं । घर में एक दिन पहले (सप्तमी को) भोजन बनाकर रखा जाता है, जिसे अष्टमी के दिन शीतला माता को भोग लगाकर खाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन आग नहीं जलाई जाती, जिसे ‘बसौड़ा’ कहा जाता है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!