Homeप्रदेशचंद्रमुखी देवी की पहली पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह आयोजित

चंद्रमुखी देवी की पहली पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्ट पीयूष कुमार प्रियदर्शी


टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत टेटिया गांव में समाजसेवी महिला स्व. चंद्रमुखी देवी की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम में तारापुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुदर्शन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार तथा टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही उनके तेल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्व. चंद्रमुखी देवी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। वही इसके पति भूतपूर्व सैनिक है।
पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि “चंद्रमुखी देवी ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।” वहीं रोहित चौधरी ने कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं, जो एक सकारात्मक संदेश देता है।”

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!