Homeप्रदेशघोषपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात,आत्मा...

घोषपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात,आत्मा बाबू को दी श्रद्धांजलि


पीयूष कुमार प्रियदर्शी



अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हवेली खड़गपुर के RSK मैदान में कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत, आज तारापुर विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पैतृक आवास लखनपुर में करेंगे आज रात्रि विश्राम, फिर कल तारापुर विधानसभा के खैरा में पीएम मोदी के मन की बात को लोगों के साथ सुनेगे। उसके बाद पटना के लिए निकल जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।


वही हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के घोषपुर गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मानंद सिंह (आत्मा बाबू) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।
उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरएसके मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे घोषपुर गांव पहुंचे।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सदानंद सिंह, अनिल सिन्हा, नरेश बिंद, रंजन बिंद, अमृत कौशिक, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह, मंगल सिंह, सबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित बबलू, कुंदन सिंह  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि घोषपुर निवासी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी आत्मानंद सिंह का निधन 14 मार्च की आधी रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। 15 मार्च को उनका पार्थिव शरीर खड़गपुर लाया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा काशी के लिए निकली। वहां पवित्र मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आत्मानंद सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से ‘आत्मा बाबू’ कहते थे, सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर हमेशा याद किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
38 %
3kmh
0 %
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
42 °
Mon
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!