Homeदेश - विदेशबिहार सीएम की सख्ती: विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक रूट तुरंत बनाएं, लापरवाही...

बिहार सीएम की सख्ती: विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक रूट तुरंत बनाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं




_– क्षतिग्रस्त स्पैन की मरम्मत के लिए विशेषज्ञों से रिपोर्ट लेकर तुरंत काम शुरू हो_ 
_– सभी पुलों का SOP से ऑडिट होगा, मेंटेनेंस में चूक पर कार्रवाई_ 
_– नया फोरलेन पुल का काम तेज करें, मुफ्त स्टीमर सेवा जल्द शुरू_ 

रिपोर्ट: सुनील कुमार,पटना(बिहार)

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार रात विक्रमशिला सेतु का स्पैन टूटने के बाद सोमवार को 5, देशरत्न मार्ग में उच्चस्तरीय बैठक की। CM ने साफ निर्देश दिया- “लोगों के लिए यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करें। अनुरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

CM के 5 बड़े निर्देश:

1. वैकल्पिक रूट: उत्तर बिहार से आने वाले वाहन मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु होते हुए NH-33 से भागलपुर पहुंचें। मुंगेर-भागलपुर पथ पर ट्रैफिक व्यवस्थित करें। 
2. तुरंत मरम्मत: क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के लिए विशेषज्ञों से तकनीकी रिपोर्ट लेकर रेस्टोरेशन का काम शीघ्र शुरू करें। 
3. नया पुल तेज करें: गंगा नदी पर समानांतर बन रहे नए 4 लेन ब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा करें। 
4. सभी पुलों का ऑडिट: मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत राज्य के सभी बड़े पुलों का SOP से ऑडिट कराएं। कर्तव्य में लापरवाही पर दोषियों पर कार्रवाई हो। 
5. सुरक्षा दुरुस्त: पुल के भागलपुर और नवगछिया दोनों तरफ वाहन प्रवेश वर्जित रखें। नाव से आवागमन में SOP और यात्री सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन की तारीफ:

CM ने कहा- “3 मई की मध्य रात्रि में सेतु क्षतिग्रस्त हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भागलपुर प्रशासन प्रशंसा का पात्र है।” CM ने अफसरों को स्थिति पर नजर रखने और सक्रिय रहने को कहा ताकि लोगों को असुविधा न हो।

अब तक की कार्रवाई: 

पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया- 
1. जांच टीम रवाना: अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में BRPNN के MD, IIT पटना और NIT पटना के विशेषज्ञों की टीम भागलपुर भेजी गई है। 
2. इंजीनियर सस्पेंड: अनुरक्षण में लापरवाही पर कार्यपालक अभियंता, NH भागलपुर को निलंबित कर दिया गया है। 
3. मुफ्त स्टीमर: पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए राज्य सरकार जल्द मुफ्त स्टीमर सेवा शुरू करेगी। 
4. SDRF तैनात: SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुगम बना रही है।

भागलपुर DM नवल किशोर चौधरी ने VC से अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

बैठक में मौजूद:

डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, BRPNN अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह, NHAI के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। भागलपुर DM और SSP VC से जुड़े।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
54 %
7.2kmh
25 %
Wed
30 °
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
38 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!