_– 11 मई को सुबह 11 बजे हुआ कार्यक्रम_
_– उद्देश्य: सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना_

रिपोर्ट: आशीष रंजन पत्रकार
राँची: आरएलएसवाई कॉलेज, राँची में सोमवार को प्रातः 11:00 बजे ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के कार्यक्रम संयोजक डॉ. विष्णु चरण महतो के मार्गदर्शन में हुआ।
NCC की ANO डॉ. भावना कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। उनके निर्देशन में कुल 45 NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, सेवा भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने सामाजिक सहयोग, जागरूकता अभियान और अनुशासनात्मक प्रदर्शन के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और दस्तावेजीकरण के साथ हुआ। इस दौरान सभी शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की गई।



