Homeप्रदेशपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कॉमर्स की 10 सीटों पर...

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कॉमर्स की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, 20 जुलाई तक निःशुल्क आवेदन



हवेली खड़गपुर

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं के वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि कॉमर्स संकाय में कुल 10 सीटें रिक्त हैं, जिन पर योग्य एवं पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 जुलाई 2026 तक निःशुल्क ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से कार्य दिवसों में प्राप्त किया जा सकता है और निर्धारित तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।


प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि नामांकन के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से किया जाएगा। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया में बालिकाओं को विशेष वरीयता दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।


विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
51 %
5kmh
96 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!