_– सूचना भवन में वरिष्ठ पत्रकारों से की मुलाकात_
_– महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास में मीडिया के योगदान की सराहना_
रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)
पटना: सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सरकार के सकारात्मक कार्यों से बिहार की छवि देश-दुनिया में सुधरी है। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
मंत्री सोमवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में विभिन्न मीडिया समूहों के वरिष्ठ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी।
मीडिया ने बदली बिहार की छवि:
श्रवण कुमार ने कहा कि मीडिया ने सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया है। महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और गांवों की उन्नति में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है। दूसरे राज्यों और विदेशों में बिहार को लेकर बनी नकारात्मक सोच को बदलने में भी मीडिया की सकारात्मक प्रस्तुतियों का बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में रखी गई विकास की नींव को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार और मजबूत बनाएगी। “हम सभी मिलकर बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे,” मंत्री ने कहा।
मंत्री ने मीडिया से अपील की कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। अगर कहीं चूक या कमी दिखे तो उसे रचनात्मक तरीके से सामने लाएं, ताकि विकास की गति और तेज हो सके।
मुलाकात में आईपीआरडी निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बिहार: पिछले 20 साल में सरकारी कार्यों से सुधरी बिहार की छवि, इसमें मीडिया की भूमिका अहम: मंत्री श्रवण कुमार
Munger
overcast clouds
34.5
°
C
34.5
°
34.5
°
50 %
5.1kmh
96 %
Sun
37
°
Mon
34
°
Tue
29
°
Wed
34
°
Thu
36
°



