रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।
59 शिकायतें आईं, डीएम ने खुद सुनीं हर समस्या
डीएम शेखर आनंद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी 59 परिवादियों को एक-एक कर बुलाया और आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनीं।
किन मुद्दों पर आए आवेदन?
जनता दरबार में मुख्य रूप से ये मामले सामने आए:
– भूमि विवाद और जमीन मापी
– पेयजल आपूर्ति की समस्या
– बिजली बिल में गड़बड़ी
– बैंक से लोन दिलाने की मांग
– कुआं मरम्मत, आवास योजना का लाभ
– राशन कार्ड बनवाने, FIR दर्ज कराने
– माता-पिता का भरण-पोषण करवाने से जुड़े मामले
डीएम का सख्त निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, _”हमारा उद्देश्य जनता को ससमय न्याय और सुविधा देना है। किसी भी परिवादी को जायज मांगों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।”_
कौन रहे मौजूद
जनता दरबार में अपर समाहर्ता श्री धर्मेन्द्र कुमार और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिहार: शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.5
°
C
31.5
°
31.5
°
63 %
7.2kmh
100 %
Wed
33
°
Thu
33
°
Fri
34
°
Sat
34
°
Sun
32
°



