रिपोर्ट:पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित संत पॉल स्कूल के समीप राजेश कंप्यूटर के ग्राउंड फ्लोर में शुक्रवार को अर्द्ध सैनिक कैंटीन (ए कम्प्लीट फैमिली ग्रोसरी मार्ट) का भव्य उद्घाटन किया गया। कैंटीन का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी एवं हवेली खड़गपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विपिन खिरहरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद कैंटीन को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विपिन खिरहरी ने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण दैनिक उपयोग की वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही विभिन्न कंपनियों के उत्पादों पर 5 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल न केवल अर्द्ध सैनिक बलों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी है, बल्कि आम जनता को भी बेहतर गुणवत्ता के सामान उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की सुविधाएं लोगों के जीवन को आसान बनाती हैं और क्षेत्र के विकास में भी योगदान देती हैं। उन्होंने कैंटीन संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की अपील की।




कैंटीन प्रबंधन के अनुसार यहां किराना , इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक एसोसिरिज से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। कई प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों पर 5 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। शुद्ध एवं उत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ हर परिवार की जरूरत का सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर कैंटीन मैनेजर राजेश कुमार, जूली कुमारी, प्रियांशु शेखर कापरी, दिवाकर कुमार, विनय यादव, पंकज यादव, विजया लक्ष्मी, रौशन यादव, रंजीत यादव एवं शंभू प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



