रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)
पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास की नई उड़ान में उद्योग, निवेश और जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि _”24 घंटे में 20 घंटे हम सबको काम करना होगा। न खायेंगे, न खाने देंगे, न सोयेंगे, न सोने देंगे, तभी बिहार समृद्ध होगा।”_ बापू सभागार में जी बिजनेस के ‘भरोसे के च्वाइस पटना एडिशन’ कार्यक्रम में सीएम ने ये बातें कहीं।
मुख्य घोषणाएं:
1. उद्योगों के लिए 30 दिन में क्लियरेंस
सीएम ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अब उद्योग या स्टार्टअप लगाने के लिए आवेदन के 30 दिन के अंदर क्लियरेंस मिलेगा। पहले नगर निगम और अग्निशमन में आवेदन लंबित रहते थे।
2. 12 नई टाउनशिप, 6.5 लाख करोड़ का निवेश
बिहार में 6 लाख 25 हजार एकड़ जमीन पर 12 नई टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। इसमें 6.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। टाउनशिप में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल पार्क भी बनेंगे। जमीन अधिग्रहित होने पर उचित मुआवजा मिलेगा। बेटी की शादी या विपदा में DM को आवेदन देने पर तुरंत खाते में मुआवजा भेजा जाएगा।
3. बिजली-बुनियादी ढांचा
सीएम ने कहा कि अगले 2 साल में बिहार उतनी बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल कर लेगा जितनी अगले 30 साल तक जरूरत होगी। 23,000 करोड़ की बिजली सब्सिडी दे रहे हैं जो देश में सबसे ज्यादा है। 126 किमी का गंगा-सोन पथ PPP मोड पर 3 साल में बनेगा।
4. अधिकारियों पर सख्ती
सहयोग शिविर में 30 दिन में आवेदन निपटारा न होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएगा। 10, 20 और 25 दिन पर CM कार्यालय से नोटिस जाएगी। अब तक 3 लाख में से 2.40 लाख आवेदन निपटाए गए।
सीएम के बड़े बयान
– _”भारत तभी विकसित होगा जब बिहार समृद्ध होगा। 2000 साल पहले इस धरती ने देश को स्वर्णिम काल दिया।”_
– _”बिहार दुनिया का सबसे घनत्व आबादी वाला राज्य है। पिछले 20 साल से डबल डिजिट ग्रोथ रेट है।”_
– _”कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे अच्छी ग्रामीण सड़क बिहार में मिलेगी।”_
– _”अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो 24-48 घंटे में जवाब मिलता है।”_
– _”CA और कंपनी सेक्रेटरी बिहार को विकसित बनाने का रास्ता दिखाएंगे।”_
पर्यटन और विरासत
CM ने कहा कि सरकारी कर्मियों के लिए बिहार भ्रमण की व्यवस्था लागू की है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, राजगीर, भीम बांध, विक्रमशिला, पुनौरा धाम, बोधगया, गयाजी, हरिहरनाथ जैसे स्थलों को शामिल किया गया है। शीतला मंदिर के पीछे 200 करोड़ से भगवान महावीर का मंदिर 6 महीने में बन जाएगा।
कार्यक्रम में कौन रहा मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, जी बिजनेस के MD अनिल सिंघवी, च्वाइस इंटरनेशनल के MD कमल पोद्दार सहित उद्योग जगत के 15000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी बोले- 24 घंटे में 20 घंटे काम करना होगा, तब समृद्ध होगा बिहार; 30 दिन में उद्योग को क्लियरेंस
Munger
few clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
79 %
1.7kmh
12 %
Thu
28
°
Fri
34
°
Sat
35
°
Sun
36
°
Mon
37
°



