Homeप्रदेशबिहार: हर माह अंतिम रविवार को मनेगा 'पंचायत विकास दिवस', CM सम्राट...

बिहार: हर माह अंतिम रविवार को मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर से की शुरुआत


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड की टेटिया ग्राम पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का शुभारंभ किया। अब हर माह के अंतिम रविवार को राज्य की सभी पंचायतों में यह दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम से पहले सीएम ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ भी सुनी। 

मुख्य घोषणाएं:

1. 12 बैठक साल में: सीएम ने कहा कि हर माह अंतिम रविवार को पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मिलकर विकास पर चर्चा करेंगे। सहयोग शिविर की तर्ज पर यह ग्रामीण विकास का नया मंच बनेगा। सहयोग शिविर से 3.5 लाख से अधिक आवेदन 30 दिन में निपटाए गए हैं। 
2. पहली थीम – महिला हितैषी पंचायत: जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद जारी रहेगी। 
3. शिक्षा पर जोर: सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल और 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। CM बोले- “मॉडल स्कूल ऐसा बनेगा कि प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी यहां पढ़ें।” पटना के मिलर हाई स्कूल, कॉलेजियट और साइंस कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। 
4. बिजली-आवास: 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। सोलर ऊर्जा से सस्ती बिजली की योजना। PM मोदी ने 4.5 करोड़ और नीतीश सरकार ने 1 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया। 
5. स्वास्थ्य: 15 अगस्त से अनुमंडल और जिला अस्पतालों में बेहतर इलाज, अनावश्यक रेफरल बंद होगा। 
6. रोजगार: मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत जी राम’ योजना शुरू। 48 घंटे में काम अपलोड होगा। अगले 4-5 साल में केंद्र से बिहार को 50-70 हजार करोड़ मिलेंगे। 
7. कानून व्यवस्था: अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, कानून का राज कायम रहेगा। 

CM ने कहा- “विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए आत्मनिर्भर पंचायत जरूरी है। तारापुर की जनता ने 46 हजार वोट से जिताया, उनका सपना पूरा करूंगा।” 

ये रहे मौजूद: गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद अरुण कुमार भारती, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, CM सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुंगेर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा, DM निखिल धनराज निप्पाणीकर समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!