— सोनू कुमार पत्रकार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तरी मैसेडोनिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान आज स्कोप्जे शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के थे, लेकिन सत्य और अहिंसा का उनका संदेश समस्त मानवता का है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि संघर्ष, असहिष्णुता और विभाजन से जूझ रही दुनिया में गांधीजी के संवाद, करुणा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के आदर्श अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं।




