Homeप्रदेशबिहार: आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में चलें, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना...

बिहार: आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में चलें, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ – उप विकास आयुक्त,शेखपुरा


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को डीआरडीए भवन स्थित संगीति कक्ष में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) की समीक्षा बैठक हुई।



बैठक में ICDS की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र यथासंभव सरकारी भवनों में ही संचालित किए जाएं। सरकारी भवन उपलब्ध नहीं होने पर विभागीय मानकों के अनुसार किराए के भवन में केंद्र चलाए जाएं ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिले।

उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए क्षेत्र स्तर पर प्रभावी निगरानी और आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
57 %
2.1kmh
100 %
Wed
33 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!