हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने सावन गीतों व मनोरंजक कार्यक्रमों से बांधा समां, संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
हवेली खड़गपुर, मुंगेर
सावन के पावन महीने के अवसर पर हवेली खड़गपुर नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में केशरवानी समाज की महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की पारंपरिक संस्कृति एवं उमंग को जीवंत कर दिया।
महोत्सव में महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर तथा हरी चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी और पारंपरिक आभूषणों से सज-धजकर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत प्रस्तुत किए और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से माहौल पूरी तरह उत्सवी और आकर्षक बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना, आपसी मेल-जोल बढ़ाना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति से जोड़ना है। सावन महोत्सव महिलाओं के लिए अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को उत्सव के रूप में मनाने का सुंदर अवसर बना।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद दीपक केसरी, नेहा केसरी, सरिता केसरी, ज्योति केसरी, गार्डन केसरी, वीना केसरी, शिल्पी केसरी, वैष्णवी केसरी, कल्याणी केसरी, जमीषा केसरी, प्रीति केसरी, अर्चना केसरी, सुनीता केसरी, अमृता केसरी, हेमलता केसरी, अंकिता, दीपा केसरी, रजनी केसरी, रिंकी केसरी, उर्मिला केसरी सहित केशरवानी समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कैलाश केसरी उर्फ काशी केसरी सहित अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।
#हवेलीखड़गपुर #सावनमहोत्सव #केशरवानीसमाज #मुंगेर #सावन #भारतीयसंस्कृति #महिलासशक्तिकरण #MungerNews
हवेली खड़गपुर में केशरवानी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
Munger
overcast clouds
29
°
C
29
°
29
°
76 %
3kmh
91 %
Fri
29
°
Sat
36
°
Sun
35
°
Mon
30
°
Tue
32
°



