Homeप्रदेशबिहार: बैंकर्स बैठक शेखपुरा में UDC का अल्टीमेटम: योग्य लाभुकों को अविलंब...

बिहार: बैंकर्स बैठक शेखपुरा में UDC का अल्टीमेटम: योग्य लाभुकों को अविलंब दें योजना का लाभ, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: समाहरणालय स्थित कृष्ण सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति एवं त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने की।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। UDC ने साख-जमा अनुपात बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

UDC ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, गव्य एवं मत्स्य विकास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी। साथ ही जीविका स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और बैंकों में लंबित पड़े आवेदनों की त्वरित जांच की जाए और योग्य लाभुकों को अविलंब योजना का लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी, _”बैंक अपने स्तर पर लंबित आवेदनों की जांच कर उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले या बिना पूर्ण जानकारी के बैठकों में आने वाले अधिकारियों व बैंक शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाएगी।”_

बैठक में वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, अग्रणी बैंक प्रबंधक शेखपुरा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिले की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!