रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सिया सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओठमा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
महिला थाना प्रभारी श्रीमती रिशु कुमारी ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, साइबर सुरक्षा के उपाय, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आपातकालीन सेवा नंबर 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसी क्रम में वन स्टाप सेंटर सखी की केंद्र प्रशासक कुमारी अमृता दयाल ने छात्राओं को वन स्टाप सेंटर की सेवाओं एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या होने पर महिलाएं तुरंत मदद ले सकती हैं।
कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से केंद्र प्रशासक कुमारी अमृता दयाल, केस वर्कर फरहीन निशा, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन से लैंगिक विशेषज्ञ रुपेश शर्मा, महिला थाना प्रभारी रिशु कुमारी एवं उनकी टीम, एनजीओ पी०सी०आई० से मुन्ना कुमार एवं अंजनी कुमार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
बिहार: शेखपुरा के ओठमा सिया सरस्वती स्कूल में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिए गए हेल्पलाइन नंबर
RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1
°
C
29.1
°
29.1
°
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29
°
Thu
34
°
Fri
35
°
Sat
36
°
Sun
36
°



