Homeप्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रम, महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रम, महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड शेखपुरा के सहयोग से मारिया आश्रम, गिरिहंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने भाग लिया। साथ हीं नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक विभोर कुमार, केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक बालाजी, जिला बाल संरक्षण विभाग के प्रदीप कुमार, मरिया आश्रम की सिस्टर उदया  ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया।

कार्यक्रम में बोलते हुये उप विकास आयुक्त ने समाज में महिलाओं के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए महिला शिक्षा पर ज़ोर दिया एवं कार्यक्रम में आयी हुई बच्चियों को शिक्षा का माध्यम बना कर अपने सपने पूरे करने और समाज में एक अच्छा स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक ने या बताया की आज महिलाओं को विकास कि मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएँ चलाई जा रही है। उन्होने ने यह भी बताया की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई में हुये राष्ट्रीय कार्यक्रम में बिहार के दो महिला किसान उधमियों – मुजफ्फरपुर की “किसान चाची” श्रीमती राजकुमारी देवी एवं मुंगेर की “मशरूम लेडी” श्रीमती बीना देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारिया आश्रम में रह कर पढ़ रहे गरीब बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन 150 बच्चों के बीच कार्यक्रम में स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!