भागलपुर ब्यूरो रिपोर्ट
भागलपुर। शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत भाजपा सजौर मंडल कार्यालय में राष्ट्रवाद, सुशासन एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी, कविहृदय एवं सर्वमान्य राजनेता थे। उनके आदर्श, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।
कार्यक्रम में सजौर मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह, महामंत्री मनोज झा एवं प्रकाश साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय साह, गोवराय पंचायत अध्यक्ष दीपक सिंह सहित नंद किशोर साह, गौरीशंकर झा, दिलीप सिंह, विजय सिंह, विनोदानंद झा, बिंदेश्वरी मंडल, डब्लू सिंह, चन्द्रदेव ताँती एवं दिलीप राय समेत सजौर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



