मंन्टू ठाकुर संवाददाता औरंगाबाद
औरंगाबाद – बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, औरंगाबाद के अंतर्गत बैंक ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बैंक की सभी शाखाओं ने सामूहिक प्रयास करते हुए जीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक ही दिन में कुल 100 करोड़ रुपये का ऋण वितरण कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
यह उपलब्धि न केवल बैंक बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। निर्धारित तिथि पर लक्ष्य प्राप्त करने में क्षेत्रीय कार्यालय की सभी शाखाओं ने उत्कृष्ट समन्वय और सक्रियता दिखाई।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, बैंक के महाप्रबंधक चितरंजन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक अरबिंद कुमार तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार समेत कई अधिकारियों का मार्गदर्शन और नेतृत्व सराहनीय रहा। इस अभियान में औरंगाबाद जिले के 11 प्रखंडों के साथ-साथ अरवल जिले के 5 प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों का भी सक्रिय सहयोग रहा। जिला स्तर पर प्रभावी समन्वय और निरंतर प्रयासों से ही यह लक्ष्य संभव हो सका।
शाखा स्तर पर प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। कुल 20 शाखाओं ने 1 करोड़ रुपये से अधिक, 14 शाखाओं ने 2 करोड़ रुपये से अधिक तथा 5 शाखाओं ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण किया। यह उपलब्धि बैंक की कार्यक्षमता, टीम भावना और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये का यह ऋण वितरण स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और वित्तीय समावेशन को नई गति मिलेगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में इसी प्रकार की पहल जारी रहेगी।
एक ही दिन में 100 करोड़ का जीविका ऋण वितरण, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



