Homeप्रदेशखड़गपुर में ई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित

खड़गपुर में ई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित

हवेली खड़गपुर

खड़गपुर प्रखंड के ई-किसान भवन सभागार में सोमवार को आत्मा मुंगेर के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विपलव ने की। इस मौके पर उप परियोजना निदेशक पवन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार सिंह एवं अशोक कुमार उपस्थित थे। प्रखंड के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार,ATM BTM सहित करीब सैकड़ों किसान इसमें शामिल हुए।

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक तकनीकों की जानकारी और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण, जैविक खेती, जल प्रबंधन, स्मार्ट कृषि और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, लागत घटाने की तकनीक, फसल विविधिकरण और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया गया। साथ ही विभिन्न बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को बाजार की मांग के अनुसार खेती करने तथा नई तकनीकों को अपनाकर आय दोगुनी करने की दिशा में आगे बढ़ने का सुझाव दिया।

किसान गोष्ठी ने किसानों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान किया, बल्कि आपसी अनुभव साझा करने और नेटवर्किंग का भी अवसर दिया। यह मंच किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर शशि भूषण निराला, राजेश कुमार, संजीव कुमार, रितेश कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, विजय कुमार, विकास कुमार, आशीष गौतम सहित कई कृषि कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!