Homeप्रदेशजगतपुरा गांव में पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन, 67 पशुओं का...

जगतपुरा गांव में पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन, 67 पशुओं का हुआ उपचार



हवेली खड़गपुर

आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत भुना पंचायत के जगतपुरा गांव में पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
शिविर के दौरान कुल 67 पशुओं का बाँझपन परीक्षण एवं सामान्य चिकित्सा की गई। पशुपालकों को पशु बाँझपन निवारण से संबंधित निःशुल्क परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं उपयोगी सुझाव भी दिए गए। चिकित्सकों द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, समय पर टीकाकरण एवं उचित देखभाल पर विशेष जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ प्रभाष कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, डॉ सुनील कुमार, कुमार सोनु, प्रमोद कुमार यादव, अमरनाथ गुप्ता, अजय कुमार, गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। शिविर से पशुपालकों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!