हवेली खड़गपुर
शनिवार को मुंगेर जिले के टेटीया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में टेटीया बंबर सहित आसपास के प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लिया। इस अवसर पर करीब 150 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 15 से 20 महिलाएं भी शामिल रहीं।
रोजगार मेले में झारखंड के बुधुडीह स्थित के.के. एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया कराई गई।
इस दौरान मरेली मदरसन मोटर कंपनी, अहमदाबाद तथा सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, राजकोट के लिए फैक्ट्री कर्मियों की भर्ती की जानी है।
प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद लगभग 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि शेष पंजीकृत युवाओं को शॉर्टलिस्ट कर जल्द ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
मेले में श्रम विभाग से कन्हैया कुमार केशरी (जिला कौशल प्रबंधक, मुंगेर), उज्ज्वल सिंह भंडारी (यंग प्रोफेशनल) तथा के.के. एंटरप्राइजेज के नियोजन प्रतिनिधि सौरभ कुमार मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों में आठवीं पास से लेकर इंटर, डिप्लोमा और स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता वाले युवा शामिल हैं, जिनमें अधिकांश इंटर पास थे। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
टेटीया बंबर में रोजगार मेला, 150 युवाओं ने कराया पंजीकरण
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4
°
C
27.4
°
27.4
°
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°
Mon
35
°



