Homeदेश - विदेशडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव, घर-घर जांच,...

डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव, घर-घर जांच, ब्लड सैंपल व दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी ,फ्लोराइड प्रभावित दूधपनिया में स्वास्थ्य व दिव्यांगता शिविर, 63 आयुष्मान कार्ड बने



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत फ्लोराइड प्रभावित दूधपनिया गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला पदाधिकारी के दो दिन पूर्व गांव भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया। शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

शिविर में कुल 63 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया, जबकि 44 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके अलावा 85 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

फ्लोराइड के दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी भी दी गई। गांव में बुनियादी केंद्र का चलंत वाहन एवं एम्बुलेंस भी पहुंची, जिससे मरीजों को सुविधा मिली।

सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देश पर गठित विशेष मेडिकल टीम में डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. रमण कुमार, डॉ. किष्टो, डॉ. रियान अहमद, नेत्र सहायक मनोज कुमार सहित अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर के चिकित्सक शामिल थे।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर, अकाउंटेंट चंदन कुमार व प्रबंधक उमेश कुमार ने भी सहयोग किया। वहीं सीएससी के माध्यम से कई ग्रामीणों के लेबर कार्ड भी बनाए गए।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!