Homeप्रदेशडीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक...

डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, किसानों के हित में उठाए कई अहम कदम



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा:  समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिले के कृषि परिदृश्य, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान विभागवार निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के तहत पइन जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया कि जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाए ताकि अंतिम छोर के किसानों तक पानी पहुँच सके।  जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज भी उपलब्ध कराए।कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत उपकरणों की खरीद और उन पर दी जाने वाली सब्सिडी की स्थिति जाँची गई। साथ ही, किसान चौपाल के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया ताकि आधुनिक खेती की जानकारी जन-जन तक पहुँचे।
समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई किसानों के पंजीकरण नाम और जमीन की रसीद में ‘मिसमैच’ (अशुद्धि) की समस्या है। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का निर्देश दिया ताकि किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहें। पशुओं के समयबद्ध टीकाकरण और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप
जिला कृषि पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी
सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी
अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि “कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। साथ ही कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!