Homeप्रदेशडीएम ने सुनी जनशिकायत, 10 आवेदनों का किया निपटारा, संबंधित अधिकारियों को...

डीएम ने सुनी जनशिकायत, 10 आवेदनों का किया निपटारा, संबंधित अधिकारियों को दिए जांच के आदेश


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा जिला पदाधिकारी, शेखर आनंद  द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 06 आवेदक एवं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के पास 04 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें तारा देवी पति प्रहलाद लाला मुहल्ला नसीबचक, थाना मिशन चैक बरबीघा जिला शेखपुरा का गलत तथ्य एवं जाली कागजात के आधार पर आवास का लाभ दिया गया था, जिसको पुनः कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बरबीघा वापस ले लिया गया है जिसको फिर से दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है।

पेयजल की आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, जयमंगला शेखपुरा निवासी गौरव कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल में सुधार कराने, जमीन नापी कराने, मालदह निवासी कलिन्द्र रविदास द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.10.2020 को मेरे पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसका मुआवजा दिलाने हेतु अनुरोध किया, सरकारी जमीन को दबंगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको मुक्त कराने, ई-पोर्टल के माध्यम से पुष्पा कुमारी शिक्षक का सम्पूर्ण डाटा अपलोड करवाने आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए।
        इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा में कुल 04 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें जमीन अतिक्रमण, माता-पिता का भरण-पोषण कराने, भाई-भाई का बॅटवारा कराने, ग्राम चक अवगिल निवासी शिवालक शर्मा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि गाॅव के आदित्य शर्मा वगैरह के द्वारा मेरे भूमि पर शौचालक का निर्माण कराया जा रहा है जिसको रोक लगाने हेतु अनुरोध किया है। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी आवेदकों आवश्वासन दिया गया है कि यथाशीघ्र उनकी समस्याओं का निष्पादन करा दिया जाएगा।
          जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है।
           इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
13 %
3.9kmh
17 %
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
44 °
Sun
43 °
Mon
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!