Homeप्रदेशसीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: सेंट पॉल एकेडमी, दरियापुर का शत-प्रतिशत रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: सेंट पॉल एकेडमी, दरियापुर का शत-प्रतिशत रिजल्ट


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

सेंट पॉल एकेडमी, दरियापुर, भागलपुर ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी गुणवत्ता और अनुशासन की परंपरा को बरकरार रखा है।


विद्यालय के टॉपर्स में सुमित कुमार ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष कुमार मिश्रा 79 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा श्रुति सिंह 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य सफल विद्यार्थियों में दीपिका राज (76.4%), गुलशन कुमार पांडेय (75.2%), अनिशा प्रिया (74.4%), अमन कुमार (72%), अजफर रजा (72%) और पलक कुमारी (70.6%) शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।


प्राचार्य राजीव प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के सचिव डॉ. बैजल माइकल क्वाड्रोस ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
16 %
2.9kmh
99 %
Sat
38 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
45 °
Wed
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!